उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाईपास नाले में मिला अज्ञात शव। शव पर चोट के निशान तो नहीं लेकिन लगभग उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है । राहगीरों ने सुबह के वक्त नाले में तैरता हुआ शव देखा जिसकी सूचना वज़ीराबाद थाना पुलिस को दी बोट क्लब के गोताखोरों ने शव को बाहर वजीराबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को इतला की जा रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि नाले में मिले शव को किसी ने हत्या कर नाले में डंप किया या फिर नहाते वक्त हादसा हुआ फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।
Delhi, India | Nov 5, 2026