जनकल्याण शिविर में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
डिंडौरी जिला पंचायत डिंडौरी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आज शनिवार को सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिविर में विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
सांसद श्री कुलस्ते ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को सुविधा मिल रही है।
उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनकल्याण शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। हितग्राहियों ने शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
जनकल्याण शिविर में जिलाध्यक्षय श्री चमरू सिंह नेताम, जनपद अध्यक्षय श्री हन्नु सिंह, श्री अनिल साहु श्री आशीष वैश्य, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी,एसडीएम सुश्री भारती मेरावी,तहसीलदार श्री शुशांक शिंडे,जनपद सीईओं श्री प्रदीप ओझा,अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
#anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP