बरेली: बरेली में सेना प्रमुख का पावर विजिट, युद्ध की हर चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना फुल मोड में
भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बरेली पहुंचकर ऑपरेशनल तैयारियों, युद्धक क्षमता और सुरक्षा रणनीतियों की समीक्षा की। जवानों के हाईटेक प्रशिक्षण, आधुनिक हथियारों और स्वदेशी रक्षा तकनीकों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा माहौल में आत्मनिर्भरता और आधुनिक तकनीक ही भारतीय सेना की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।