हरदा: नीट पेपर लीक पर शहर में बवाल: कांग्रेस-NSUI का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और NTA भंग करने की मांग
Harda, Harda | May 16, 2026 नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर शनिवार शाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने हरदा में विरोध प्रदर्शन किया। छात्र हितों से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।