उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शान्ति, एकता व सद्भाव का सन्देश देते हैं एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं।