लखीसराय: शहर के कवैया थाना क्षेत्र स्थित बाईपास सड़क मार्ग पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान।
लखीसराय जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी एवं परिवहन विभाग के कर्मियों के द्वारा शहर के कवैया थाना क्षेत्र स्थित बाईपास सड़क मार्ग वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर आवागमन कर रहे दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से वाहन के आवश्यक कागजात ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट समेत यातायात नियमों के अनुसार जांच की गई।