लखीसराय: तिलोखर गांव में टोटो वाहन से दबकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
तिलोखर में एक तेज रफ्तार टोटो वाहन ने सड़क पार कर रहे तीन वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी। ततपश्चात ठोकर से गिरे बच्चे को रौंदते हुए टोटो चालक टोटो लेकर भागने लगा। जिसे स्थानीय ने पकड़ लिया। वहीं बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने उक्त बच्चे को आनन फानन मे लखीसराय सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।