लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर के सभागार कक्ष में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित।
सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार कक्ष में जिला स्तर पर मुख्य धारा कार्यक्रम अंतर्गत एचआईवी एड्स और सामाजिक सुरक्षा विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन बीपी सिंहा के द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से एचआईवी एड्स बीमारी और सामाजिक सुरक्षा विषय पर मौजूद लोगों के द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा की गई।