जहां पहुंचे कलेक्टर-एसपी, वहीं से आया नशीली कफ सिरप बेचने का कथित वीडियो!
लौर पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल
मऊगंज। अल्हौआ गांव में कलेक्टर और एसपी के दौरे के बाद अब नशीली कफ सिरप की कथित बिक्री का वीडियो वायरल होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में उपसरपंच सरदार सिंह उर्फ प्रमोद सिंह के बेटे सिद्धू सिंह को कथित तौर पर एक व्यक्ति को कफ सिरप देते हुए दिखाया गया है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
सवाल यह है कि वीडियो लौर थाना प्रभारी के संज्ञान में आने के बाद क्या कार्रवाई हुई?
क्या मऊगंज एसपी सुरेन्द्र कुमार जैन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे? या फिर वायरल वीडियो भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
DM Mauganj Collector Mauganj CJP Citizen Justice Party SP Mauganj देवतालाब की आवाज Jitu Patwari Dr Mohan Yadav VINDHYA PRADESH TV दर्द-ए-देवतालाव Digvijaya Singh
Mauganj, Rewa | Aug 31, 2026