चंदौली: कनेरा में आसपा ने मनाई क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की जयंती, लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
आज शनिवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा चकिया यूनिट के तत्वाधान में ग्राम सभा कनेरा स्थित गुरु रविदास प्रांगण में क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।