चंदौली: चंदौली में बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकालकर मनाया जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रंचड जीत का जश्न जिले में भी जोरदार तरीके से मनाया गया। परिणाम के आते ही शुक्रवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता डीडीयू नगर की सड़कों पर उतर आए और विजय जुलूस निकालकर ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के बीच उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी।