चंदौली: जिलेभर में पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, सीओ सदर ने संभाला मोर्चा, कई वाहनों का चालान
शनिवार सुबह से जिले में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर पुलिस का व्यापक वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो गया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों की टीमे मुख्य मार्गों पर तैनात रही और दो पहिया-चार पहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट,बिना इंश्योरेंस,दुर्घटनाग्रस्त वाहन,डग्गामार चलने वाले आदि वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।