चंदौली: जेठमलपुर में 1974 से काबिज परिवारों को जमीन खाली कराने की धमकी, पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई गुहार
जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर में दशकों से बसे परिवार इन दिनों गहरी दहशत में है। आरोप है की पंचनामा के आधार पर वर्ष 1974 से भूमि पर काबिज परिवारों को अब कुछ प्रभावशाली लोग जबरन हटाने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार उन्हें धमकियां दी जा रही है। शुक्रवार दोपहर पीड़ित अरमान, प्रभा देवी, भूपेंद्र सहित कई लोगों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।