चंदौली: मुगलसराय यार्ड के पास चलती ट्रेन से गिरा एक युवक, मौके पर हुई मौत, शव को लाया गया जिला मोर्चरी
जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलसराय यार्ड के पास बीते गुरुवार की रात एक युवक गिर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते है मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त शिवम 22 वर्ष निवासी बिहार राज्य के रूप में की। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने शुक्रवार रात बताया कि ट्रेन के गेट पर नींद आने के कारण हादसा हुआ है।