पथरिया: पथरिया में संगठन ने लग्जरी कार से 39 पेटी अवैध शराब जब्त कर पुलिस को सौंपी, 2 आरोपी फरार
पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 1 में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक लग्जरी कार से 39 पेटी अवैध शराब पकड़कर पुलिस के सुपुर्द की। कार्रवाई के दौरान आरोपी अक्कू उर्फ आकाश श्रीवास्तव और ललित श्रीवास्तव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरु की।