प्रयागराज: महाकुंभ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उच्च शिक्षा निदेशालय के कैंप कार्यालय का किया उद्घाटन
महाकुंभ 2025 के भव्य और दिव्य आयोजन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले में उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज का कैंप कार्यालय स्थापित किया है। आज मंगलवार को करीब 5:30 बजे इस कैंप कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया।