भदोही: सुरियावां पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी आशीष गौतम (22) को दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) व 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।