भदोही: दुर्गागंज थाना क्षेत्र में तालाब में डूबी महिला और उसके तीन बच्चे, दो बच्चों के शव बरामद
भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दुपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अन्नू देवी नामक महिला अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में डूब गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 6 वर्षीय दिव्यांश और 8 वर्षीय दीक्षा के शव बरामद किए हैं।