भदोही: भदोही रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना भदोही क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अमन कुमार प्रजापति (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को 6 अप्रैल को सकुशल बरामद किया गया था। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।