भदोही: दुर्गागंज में महिला और उसके तीन बच्चों के तालाब में डूबने के मामले में बरामद हुए दो और शव
भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गोपलहां गांव में एक महिला अन्नू देवी और उनके तीन बच्चे तालाब में डूबे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पहले दो बच्चों—6 वर्षीय दिव्यांश और 8 वर्षीय दीक्षा—के शव बरामद किए थे।पुलिस ने बताया कि दो और शव बरामद हुए हैं।