पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों की बैठक गुरुवार को शहर के वीरा बाग में आयोजित की गई, जिसमें लंबे समय से लंबित विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीलरों ने बताया कि जिले के अन्य प्रखंडों में परिवहन कार्य ठेकेदारों के माध्यम से संचालित होने के कारण भुगतान नियमित रूप से हो जाता है।