सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध लगातार नाराज दिख रहे हैं ।अब छात्र संगठन एबीवीपी का भी उन्हें समर्थन मिल गया है ।कॉलेज की छात्रों ने अपनी आपबीती भी सुनाई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास के भोजन में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। मैस में परोसे गए खाने की चार-पांच प्लेटों में कीड़े पाए गए थे।