✨ VISIONARY FIFTEEN | सपनों से नेतृत्व की ओर ✨
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर निवास में ‘कलेक्टर्स-15’ का दूसरा सत्र Visionary Fifteen बच्चों के सपनों, विचारों और रचनात्मकता के नाम रहा। 🌱
झूला, वॉलीबाल और शतरंज से लेकर योग, कविता, पेंटिंग और बांस की कला तक—हर बच्चे ने अपनी प्रतिभा की एक अलग झलक दिखाई। 🌸♟️🎨
बच्चों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और अपने गाँव-समाज को बेहतर बनाने के सुझाव भी खुलकर साझा किए।
बच्चों से कहा—
“उठो, पढ़ो और बढ़ो। सपने बड़े हों, तो मेहनत भी बड़ी हो।” ❤️
हर बच्चे में एक सपना है, और हर सपने में एक बेहतर कोरिया की संभावना।
#VisionaryFifteen #Collectors15 #DreamBig #FutureLeaders #ChildrensCreativity
Korea, Chhattisgarh | Aug 23, 2026