बांधवगढ़: उमरिया: ₹2.5 लाख के पैकेज के लिए 6 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंचे
16 मई शनिवार समय 2 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उमरिया में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माता कंपनी आनंद ग्रुप ने विभिन्न तकनीकी संस्थानों के छात्रों का साक्षात्कार लिया। इस चयन प्रक्रिया में उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, कटनी और डिंडौरी सहित 6 पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों के 44 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।