दरभंगा: डीएम कौशल कुमार ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की, उत्तराधिकार-बंटवारा के मामलों का 7 दिनों में निष्पादन का निर्देश
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में बिरौल अनुमंडल के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने राजस्व महाअभियान के तहत उत्तराधिकार और बंटवारा से जुड़े आवेदनों का 7 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने, बिना कारण आवेदन रिवर्ट नहीं करने तथा दस्तावेजों की कमी होने पर रैयत से संपर्क कर आवेदन का निष्पादन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, डीसीएलआर बिरौल, सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
#Hashtags:
#Darbhanga #DMKaushalKumar #RevenueReview #RajswaMahAbhiyan #BiharNews #Inheritance #LandDispute #RevenueDepartment #MithilaNews #DarbhangaNews