दतिया नगर: जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर आदिवासियों ने सौंपा ज्ञापन, वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप।
आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को 12 बजे न्यू कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम तहसीलदार अजय झा को ज्ञापन सौंपकर अपनी भूमि वापस दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मामा के नाला निवासी आदिवासी परिवार दतियागिर्द स्थित पटारा सर्वे नंबर 12/1, रकबा 1.000 हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 1966 से खेती-किसानी करते आ रहे हैं।आदिवासियों का आरोप है कि वन व