आगरा में विवाहिता की छत से गिरकर संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
🔴 विवाद के बाद छत से फेंकने का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आगरा के थाना एकता क्षेत्र के कोलक्खा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने महिला के पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
मायके पक्ष के अनुसार, मनीषा की शादी करीब 12 साल पहले कोलक्खा निवासी राजवीर से हुई थी। आरोप है कि रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने मनीषा को छत से नीचे फेंक दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी सोमवार को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी सौरव सिंह के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠�