होशंगाबाद नगर: ग्वालटोली में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
नर्मदापुरम में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्वालटोली संजय नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत सहित पार्टी के कार्यकर्ता शमील हुए।