मुंगेर: गंगा घाट पर बोरी में मिला युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान छिपाने के लिए हत्या की आशंका
Munger, Munger | May 28, 2026 जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगाली टोला गंगा घाट पर गुरुवार को प्लास्टिक की बोरी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को घाट के समीप से तेज दुर्गंध आने लगी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी पड़ी थी। आशंका होने