सहसवान: मुजरिया क्षेत्र में कार और टेंपो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, टेंपो में बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
मुजरिया थाना क्षेत्र के सहसवान रोड पर गुरुवार को शाम 5:00 बजे के लगभग कछला की तरफ से आ रहे टेंपो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी जिसमें दो महिलाओं की गंभीर चोट आई है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी, सूचना पर मुजरिया पुलिस पहुंची है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने दोनों वाहन चालकों को समझौता कराया और घायल महिलाओं का उपचार कराया है।