हज़ारीबाग: केरेडारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
केरेडारी पुलिस ने नाबालिग युवती को किया बरामद केरेडारी/हजारीबाग: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में केरेडारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं आरोपी रितेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।