भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में कार रेंटल व्यापारियों के बीच विवाद हुआ हिंसक, पहले एक युवक को कार से घसीटा, फिर दूसरे पर थाने में किया हमला
भीलवाड़ा में रविवार देर रात्रि दो कार रेंटल व्यापारियों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। इसके बाद एक पक्ष कार में सवार होकर आया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, इतना ही नहीं हमलावरों ने थाने मे पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया जिससे दो युवक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।