महोबा: खरेला के सलुआ गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Mar 29, 2026 सलुआ गांव में 23 वर्षीय विवाहिता नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही नेहा को परेशान किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।