हरदोई: रमदानकुई गांव में खेतों में झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 5 बीघा गन्ना जला, लाखों का नुकसान
Hardoi, Hardoi | Oct 26, 2025 टड़ियावां थाना क्षेत्र के रमदानकुई गांव में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस घटना में खेत मे खड़ी 5 बीघा गन्ने की फसल जल गई।जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है।किसान देवेंद्र मिश्रा ने रविवार दोपहर लगभग 2 जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर के लाइनमैन की लापरवाही के चलते आज करीब 5 बीघा गन्ने के फसल जल गई।