गिरिडीह: जिला परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर भाकपा माले नेता ने डीसी ऑफिस में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जिला परिवहन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे डीसी ऑफिस में उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है। एक-एक कर भाकपा माले के द्वारा इन कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम लगाई जाएगी। जिला परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ दो दिनों के अंदर जांच नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा।