गिरिडीह: बरवाडीह स्थित पुराना पुलिस लाइन में जितवाहन उरांव ने 31वें सदर एसडीपीओ के रूप में दिया योगदान
बरवाडीह स्थित पुराना पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे 31वें सदर एसडीपीओ के रूप में जितवाहन उरांव ने योगदान दिया।श्री उरांव का तबादला कोडरमा से गिरिडीह हुआ है। योगदान देने के बाद नव पदस्थापित एसडीपीओ ने कहा सदर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अवैध खनन, तस्करी और अपराध पर नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता होगी।।