गिरिडीह: तालाब में डूबकर मौत के बाद हरला निवासी मो. सलीम के शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
तालाब में डूबकर मौत के बाद गांवा के हरला निवासी मो सलीम के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार शाम 4 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि गावां के नौकी तालाब में गुरुवार की शाम डूबे हरला निवासी सलीम के शव को शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे निकाला गया।बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया ।