बैकुंठपुर: सुपौली गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, मामले की जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में गुरुवार सुबह 11 बजे जुट गई है।