बेलछी: सकसोहरा में पीएनबी खातों से ₹10,000 की अवैध निकासी, साइबर फ्रॉड से हड़कंप
Belchhi, Patna | Apr 23, 2026 बेलछी प्रखंड के सकसोहरा में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के ग्राहकों के खातों से ₹10,000 की लगातार अवैध निकासी के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं,जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। ग्राहकों ने बताया कि बिना किसी जानकारी के उनके खातों से पैसे कट रहे हैं। कई लोगों को सिर्फ मैसेज के जरिए ट्रांजैक्शन की सूचना मिली।