हिलसा: मोमिनपुर गांव में भाजपा ने मनाई बूथ सशक्तिकरण सह भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
Hilsa, Nalanda | Jul 6, 2025 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि जब देश आजाद हुआ तो अंतरिम सरकार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल हुए। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात 6 अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया।