जगदलपुर: बस्तर में हाईकोर्ट बेंच की मांग, 700 किमी दूर न्याय के खिलाफ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
देश के गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के दौरान यहां छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की खंडपीठ (बेंच) स्थापित करने की मांग तेजी से उठी है। बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।