बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर 16 लोगों की सुनीं समस्याएँ, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2024 जिलाधिकारी ने शनिवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 16 लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शेखोपुर ग्राम के आवेदक नीतीश कुमार द्वारा बताया गया कि मेरी दो डिसमिल जमीन को खरीदकर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से बेच दिया गया है।