बिहार: बलिया बीघा गांव से बेल टूटी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Apr 12, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के बलिया बीघा गांव से बेल टूटी के मामले में स्वर्गीय शिवलक चौधरी के पुत्र वीरेंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रहुई थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि पूर्व के शराब केस का मामला है और कोर्ट के द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आधार पर वीरेंद्र चौधरी को बलिया बीघा गांव से गिरफ्तार किया गया।