बिहार: सालेपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2024 सालेपुर गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से पथरौरा गांव निवासी सुरेंद्र बिंद जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जख्मी का इलाज कराया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि ई-रिक्शा पर चाली और बांस लदा हुआ था। अचानक ठोकर के पास चढ़ने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।