बिहार: मैजरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2024 वेन थाना क्षेत्र के मैजरा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक स्व राजेश्वर यादव के पुत्र सिकंदर यादव है। परिवार के लोगों ने बताया कि बाबुर्बन्ना गांव निवासी पिक्कू यादव के यहां काम करते थे। शुक्रवार की शाम गाड़ी से लाकर मैजरा गांव में लाकर छोड़ कर चले गए। सिकंदर यादव के मुंह से झाग निकल रहा था डॉक्टर के यहां लेगये तो मृत घोषित कर दिया।