कौंच: सामी गांव में दरवाजे पर युवक से लाठी-डंडों से मारपीट, पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद
Konch, Jalaun | May 29, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में शुक्रवार दोपहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़ित आशीष कुमार ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के संगम पुत्र कोमल सिंह चौहान व उसके साथी ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक तिवारी के साथ भी मारपीट की गई। हमले में आशीष घायल हो गया।