माधौगढ़: सिहारी गांव के रास्तों में कीचड़ से परेशान, बूढ़े बुजुर्गों और महिलाओं ने लगाए आरोप
माधौगढ़ क्षेत्र के सिहारी गांव में इन दिनों रास्तों पर फैली गंदगी, जलभराव और कीचड़ ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के बाद गांव के कई रास्तों पर पानी भर गया है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों के अभाव में रास्तों पर जमा पानी अब कीचड़ में तब्दील हो गया है।वहीं दिन रविवार समय 12 बजे देखा गया कि सब परेशान है।