जगदलपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 4 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रेट चौक में किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौक में कर्मचारियों ने प्रदर्शन एवं जोरदार नारेबाजी कर रैली के स्वरूप में जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अपर कलेक्टर बस्तर को मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन सौंपा।