जगदलपुर: बालाजी मंदिर जगदलपुर में आयोजित महाभण्डारे में शामिल हुए पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी
जगदलपुर स्थित बालाजी मंदिर के 23 वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी से जगदलपुर में किया जा रहा है, आज अंतिम दिन बालाजी मंदिर में महाभण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व बस्तर भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी शामिल हुए। साथ ही महाप्रसाद ग्रहण किया।