जगदलपुर: लालबाग हाउसिग बोर्ड कालोनी में चाकू दिखाकर आम लोगो को डराने धमकाने वाले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालबाग हाउसिग बोर्ड कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले को चाकू दिखाकर डराने धमकाने की सूचना थाना कोतवाली को मिली । थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठोर के नेतृत्व में टीम गठित कर,आरोपी की पतासाजी किया गया। इस दौरान आरोपी सुरज दुल्हानी को टीम द्वारा पता तलाश कर पकड़ा गया।